स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर से जूनियर एसोसिएट क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एसबीआई ने रिजल्ट के साथ-साथ क्लर्क मेंस परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। मेंस परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।