कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने शनिवार को जमशेदपुर में परिसीमन विधेयक पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोकसभा सीटें 815 होने पर कई सांसदों की भूमिका सिर्फ ताली बजाने तक सीमित रह जाएगी। थरूर जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में आयोजित 34वें जेआरडी टाटा ओरेशन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
थरूर ने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से सांसदों को सवाल पूछने का पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। उन्होंने परिसीमन विधेयक पर सार्थक बहस और मतदान की मांग की।
गौरतलब है कि संसद की चार दिवसीय विशेष बैठक में परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले थरूर ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।
थरूर ने यह भी कहा कि लोकसभा सीटों की संख्या में वृद्धि से संसदीय कार्यप्रणाली पर असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस विधेयक पर खुलकर चर्चा कराने की अपील की।
