महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चला रही शिवसेना शिंदे गुट अब उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। पार्टी ने प्रदेश में 35 विधानसभा सीटें चिह्नित की हैं, जहां वह अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। पार्टी का मुख्य एजेंडा हिंदुत्व रहेगा।
यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने प्रयागराज में दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी भाजपा के साथ है।
भाजपा के मथुरा मुद्दे के समर्थन से जुड़े सवाल पर राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भाजपा और शिवसेना दोनों अलग राजनीतिक दल हैं। मथुरा भाजपा के लिए मुद्दा है, लेकिन शिवसेना का मुद्दा हिंदुत्व ही रहेगा।
