गन्नौर के गांव सनपेड़ा में पंचायत भवन के साथ 21 लाख रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण होगा। विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सरपंच प्रमोद ढाका के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।

विधायक ने कहा कि ई-लाइब्रेरी से गांव के विद्यार्थियों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा। विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ई-लाइब्रेरी बनाई जाए, ताकि युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

सरपंच प्रमोद ढाका ने बताया कि गांव की छात्रा प्रियांशी दसवीं में जिले में टॉप कर चुकी है। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में शिक्षा विशेषज्ञों को बुलाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी कराया जाएगा।

इस अवसर पर मेहर सिंह, सुरेश, बलजीत, राजपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।