मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर गढ़वाल में प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेले और विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

शुभारंभ समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने मेले में आयोजित कार्यक्रमों और विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। दस दिवसीय मेले को लेकर श्रीनगर में उत्साह का माहौल रहा।

मेले में स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आगामी दस दिनों तक धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।