स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीपीओ सब-इंस्पेक्टर पेपर-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने से पहले यह जानना चाहते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में है, वे ऑफिशियल पोर्टल के जरिये SSC CPO SI Paper-II Exam City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। सिटी स्लिप जारी होने के साथ ही परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
