सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार को असम और केरल की टीमें आमने-सामने थीं। असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन बनाए। कप्तान डेनिश दास ने 38 गेंदों में नाबाद 49 रन की पारी खेली।
166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केरल ने महज 12.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 37 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी में छह चौके व नौ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 251.35 रहा। रोहन कुन्नुम्मल ने 26 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जबकि संजू सैमसन 13 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
32 साल के अजहरुद्दीन आईपीएल 2021 में एक सीजन आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। 2021 के बाद आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वह किसी भी टीम के लिए खेलते नजर नहीं आए।
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है। इस पारी के बाद ऑक्शन में अजहरुद्दीन पर पैसे की बरसात हो सकती है।
