तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में गुरुवार रात कोडईकनाल-पलानी पहाड़ी सड़क पर सावरिकडू के पास एक बड़ा हादसा हुआ। 24 यात्रियों को ले जा रही एक 407 मिनी बस 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को डिंडीगुल में मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आगे के इलाज के लिए कोयंबटूर रेफर किया गया है।

हादसा पहाड़ी सड़क पर उस समय हुआ जब बस सावरिकडू के पास से गुजर रही थी और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।