जमशेदपुर। टाटा स्टील ने अपने कारोबार के पुनर्गठन की दिशा में बड़ा रणनीतिक फैसला लिया है। कंपनी अपने ट्यूब्स बिजनेस और सहायक कंपनी टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में टाटा ब्लूस्कोप स्टील) की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड को बेचने जा रही है। इस सौदे का मूल्य लगभग 28,000 करोड़ रुपये है।
कंपनी के इस कदम का उद्देश्य पूंजी का बेहतर उपयोग और डाउनस्ट्रीम कारोबार का पुनर्गठन है। टाटा स्टील के अनुसार, यह प्रक्रिया मार्च 2028 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस सौदे के तहत टाटा स्टील अपना ट्यूब्स बिजनेस तथा टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड को हस्तांतरित करेगी। कंपनी ने यह फैसला अपने कारोबारी ढांचे को नया आकार देने के लिए लिया है।
