कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को GTA-6 गेम खेलते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ग्रैंड थेफ्ट ऑटो यानी GTA-6 की तुलना नोटबंदी से करते हुए कहा कि नोटबंदी भी बिना ऑटो वाली एक बड़ी चोरी थी।

थरूर ने कहा कि GTA-6 का नया वर्जन आने में 13 साल लग गए। इस दौरान दुनिया के साथ-साथ भारत में भी काफी कुछ बदल गया है। उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी में कमी देखी जा रही है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि ज्यादा लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं सरकार को उनकी बातें पसंद न आएं।