अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में गंगा रोड स्थित सदर बाजार में भगवान शिव, हनुमान जी और शिवलिंग समेत कई भव्य धार्मिक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बड़ी संख्या में लोग इन प्रतिमाओं को देखने पहुंच रहे हैं और उनके साथ फोटो व सेल्फी ले रहे हैं।

भगवान शिव की एक प्रतिमा रेत से तैयार की जा रही है। इसे बनाने के लिए बनारस से कलाकार पहुंचे हैं, जो अपनी कला से रेत को शिव की भव्य आकृति का रूप दे रहे हैं।

इसी मेले में वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन ने गजरौला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह रोमी, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो और पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तेजवीर अलूना, महेश बिश्नोई, कवित्र चौधरी, प्रिंस राज उप्पल, वरुण चाहल, अरुण जैन, अशोक चाहल, सुबोध राजौरा, यशपाल सिंह, दीपक, सोमी चौधरी, हिमांशु चीमा, नितिन ठेकेदार, भूपेंद्र चौधरी, गौरव चौधरी, विकास चौहान और सचिन मौजूद रहे।