तुर्की में मंगलवार शाम एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान वायुसेना का AS-532 कूगर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें हेलिकॉप्टर में सवार पांचों क्रू सदस्यों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने एस्किशेहिर एयरबेस से उड़ान भरी थी और शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर योरुकाकचायर गांव के पास हादसे का शिकार हुआ।
हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे। हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया गया है।
यह पिछले दो हफ्तों में तुर्की की सेना का दूसरा हेलिकॉप्टर हादसा है। इससे पहले 12 नवंबर को मालात्या के पास सिकोरस्की S-70 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें चार क्रू सदस्यों की मौत हुई थी।
