उत्तर प्रदेश में कुल 75 जनपद हैं और इनके अंतर्गत 403 विधानसभा सीटें आती हैं। राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को समझने के लिए इन जिलों और सीटों की जानकारी जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलेवार विधानसभा सीटों की एक विस्तृत सूची तैयार की गई है, जिसमें यह बताया गया है कि किस जनपद में कितनी एमएलए सीटें हैं।
यह सूची आम लोगों के साथ-साथ उन अभ्यर्थियों के लिए भी उपयोगी है जो भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश के जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इसकी जानकारी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
उत्तर प्रदेश राजनीतिक समीकरणों के कारण राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बिंदु माना जाता है। कहा जाता है कि जो दल यूपी में जीत हासिल करता है, उसका केंद्र पर भी असर दिखता है। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में जिलेवार सीटों की यह सूची चुनावी समीकरणों के विश्लेषण में भी मदद करेगी।
सूची में राज्य के सभी 75 जिलों के नाम और उनके अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों का ब्योरा दिया गया है। इसे पढ़कर पाठक आसानी से जान सकते हैं कि किस जनपद में कितनी विधानसभा सीटें हैं और राज्य की कुल 403 सीटों का वितरण जिलों के हिसाब से कैसा है।
