उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा 24 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 21, 28, 30, 31 अक्टूबर 2026 और 17 नवंबर, 2026 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर कुल 110 उम्मीदवारों को प्रिंसिपल पद के लिए नियुक्त किया गया है।

परिणाम के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों दोनों के लिए कटऑफ 243.00 निर्धारित है। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने नाम के साथ रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच ध्यान से कर लें।