उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप आज यानी 27 नवंबर को जारी की जानी है। जो अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UPPSC Pre Exam City Details 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग की ओर से यह स्लिप उन उम्मीदवारों के लिए जारी की जा रही है जो पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी चाहते हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए अभ्यर्थी को पता चलेगा कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें, ताकि स्लिप जारी होने पर उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। स्लिप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी।
