उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2027 (UPTET 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

परीक्षा 26 और 27 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये निर्धारित है।

परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री हो और जिन्होंने डीएलएड या बीएलएड पूरा किया हो।