वाशिंगटन। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को कहा कि ईरान की ओर से मिली धमकियों के कारण वह फिलहाल अमेरिकी सैन्य अड्डे में ही रह रहे हैं। उन्होंने ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखने का वादा भी दोहराया। धमकियों के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा कि अगर ईरानी उनके पीछे पड़े हैं तो इसका अर्थ है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है और यह दबाव जारी रहेगा। अमेरिकी वित्त विभाग ईरान पर प्रतिबंध कड़े कर रहा है।
इस वर्ष फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे। युद्ध समाप्त करने के लिए रुक-रुककर हो रही बातचीत के बावजूद क्षेत्र में संघर्ष थमा नहीं है।
बेसेंट ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस बात पर सहमत हुए हैं कि एआई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में सैन्य फैसलों में इंसानों को हमेशा शामिल किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार को चीन के शेनझेन में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद रहे।
