अल्मोड़ा और बागेश्वर में सुबह घाटी वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम साफ रहा और ठंडी हवा के साथ धूप खिली रही। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, जिसके बाद ठंड में इजाफा हो सकता है।