छठ पर्व के बाद यात्रियों को आवागमन में सुविधा देने के लिए वाराणसी कैंट के रास्ते अमृतसर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें सहरसा और मुजफ्फरपुर से रवाना होकर वाराणसी कैंट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 22 नवंबर को गाड़ी संख्या 04671 स्पेशल सहरसा से सुबह 10 बजे प्रस्थान करके रात 9.25 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी और यहां से अमृतसर के लिए रवाना होगी।
इसी तरह, 23 नवंबर को गाड़ी संख्या 05217 स्पेशल मुजफ्फरपुर से सुबह 8.40 बजे चलकर शाम 5.40 बजे वाराणसी कैंट आएगी। यहां ठहराव के बाद यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के लिए प्रस्थान करेगी।
वापसी यात्रा में 25 नवंबर को गाड़ी संख्या 05218 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 5.30 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी।
