उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान के लिए निकली। यात्रा सुबह करीब 8.50 बजे शुरू हुई। पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित पंचूर से हरिद्वार पहुंचने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगता है, इसलिए अंतिम यात्रा के करीब 11.30 बजे तक चंडी घाट श्मशान पहुंचने की संभावना है।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गांव के लोग, स्थानीय तथा प्रदेश के नेता शामिल हुए। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भी गांव से ही यात्रा में शामिल रहे। सीएम योगी मां को कंधा देते हुए भावुक नजर आए।

हरिद्वार जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार स्थल पर भीड़ और वीआईपी के पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण सहित हरिद्वार के स्थानीय नेता, उत्तराखंड भाजपा के नेता और उत्तर प्रदेश के नेताओं का चंडी घाट श्मशान पर पहुंचना जारी है।

बता दें कि सावित्री देवी का निधन 90 साल की उम्र में पौड़ी में हुआ था। योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से गांव पंचूर पहुंचे थे।