अंबाला में एटीएम से नकदी निकालने गए एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड धोखे से बदलकर 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी नंबर पांच में शिकायत दर्ज हुई है।
गाजियाबाद के सेक्टर-6 वैशाली निवासी जयपाल कांडव ने पुलिस चौकी नंबर पांच में दी शिकायत में बताया कि उनका अंबाला के रतनगढ़ में भी मकान है। 22 नवंबर को दोपहर करीब 12:50 बजे वह मानव चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से 20 हजार रुपये निकाले। उनके पीछे एक व्यक्ति खड़ा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, नकदी लेकर वह न्यू रतनगढ़ कालोनी स्थित अपने भाई के घर पहुंचा, तो मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। कुल 40 हजार रुपये निकाले जाने के छह मैसेज मिले। इनमें एक बार 20 हजार और पांच बार चार-चार हजार रुपये निकाले जाने की सूचना थी। निकासी बलाना स्थित किसी एटीएम से हुई थी।
जयपाल ने अपना डेबिट कार्ड चेक किया तो पता चला कि कार्ड उनका नहीं था। उस पर अमनदीप सैनी का नाम लिखा हुआ था।
