संविधान गौरव दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना हमारा दायित्व है।
गृह मंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को देश की एक नई यात्रा शुरू हुई। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों का भी जिक्र किया और कहा कि देश को आजादी इन बलिदानों से मिली।
अमित शाह ने कहा कि 1857 से 1947 तक चले 90 वर्षों के लंबे स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत बलिदान हुए। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने मां भारती को आजाद कराने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि कई लोगों ने अपना घर-बार, व्यापार, करियर और पढ़ाई-लिखाई छोड़कर इस महान राष्ट्र को आजाद कराने के लिए अथक प्रयास किए।
