पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि भारत 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेगा और वहां हिंदुओं की हत्याओं का बदला लिया जाएगा। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि अब बहुत हो चुका और बांग्लादेश को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह हिंदुओं की हत्या की गई है, उसका बदला जरूर लिया जाएगा।

यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। खबरों में कहा जा रहा है कि शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं, जिस दिन वहां विजय दिवस मनाया जाता है। अवामी लीग ने शेख हसीना को वापस लाने के लिए बांग्लादेश सरकार से विमान की मांग की है।

इन खबरों पर बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हसीना को केवल एक कैदी के रूप में, हाथों में हथकड़ी लगाकर और कड़ी निगरानी में ही वापस आने दिया जाएगा। उन्होंने 16 दिसंबर को हसीना के लौटने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि इच्छा और वास्तविकता अलग-अलग चीजें हैं और किसी आतंकवादी को प्रत्यर्पण के अलावा किसी और तरीके से वापस आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंधों के बीच अर्जुन सिंह के इस बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है।