जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन करने का कल यानी 26 नवंबर अंतिम मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार इसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें बिना देरी फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

NTA द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक अब तक 15,73,018 छात्र रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, जबकि 13,96,007 उम्मीदवारों ने फीस सहित आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसका मतलब है कि एक लाख से अधिक रजिस्टर्ड छात्रों को अभी भी फीस जमा करनी है। ऐसे छात्र कल तक फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर लें।

आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जनरल ओबीसी और जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 900 रुपये जमा करने होंगे। इन श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 800 रुपये निर्धारित है, जबकि एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 500 रुपये है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 30 दिसंबर 2026 को और एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027 को जारी किए जाएंगे।