हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को होटल में पकड़ लिया, जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। महिला ने दावा किया कि वह वहां काम करने आई थी, लेकिन होटल कर्मचारियों ने बताया कि यहां कमरा बुक किया गया था। पति ने घटना का वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया है, जिसके बाद यह मामला मंडी सहित प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। व्यक्ति ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।

प्रसारित वीडियो के मुताबिक व्यक्ति पहले से खुद को बीमार बता रहा है और उसे पाइप लगी है। उसका कहना है कि महिला ने उसे पहले ही बिना किसी कारण छोड़ दिया था और उस पर केस भी किया है। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी होटल में गई है, तो वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और पत्नी को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच खूब हंगामा हुआ।

महिला ने पहले कुछ भी मानने से इन्कार किया और खुद को होटल का कर्मचारी बताया, लेकिन जब होटल संचालकों ने इससे इन्कार किया तो मामला तूल पकड़ गया और दोनों के बीच जमकर बहस हुई। प्रसारित वीडियो के बाद यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।