बगहा के खोड़ा परसा गांव के पास सोमवार को एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के छोटकी पट्टी-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर हुई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। एक शव गाड़ी में फंसा हुआ है। पुलिस ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
