चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव से पहले रिटायर्ड डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क ने वीरवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव वसीम मीर भी मौजूद रहे।
विर्क के कांग्रेस में शामिल होने को आगामी नगर निगम चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व नगर निगम चुनाव में उन्हें उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी उनकी उम्मीदवारी को लेकर जल्द फैसला ले सकती है।
नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बीच विर्क के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को एक नया चेहरा मिला है। वहीं, उनकी संभावित उम्मीदवारी को लेकर संबंधित वार्ड में कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बता दें कि नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
