साल का आखिरी महीना दिसंबर 2026 शुरू होने वाला है। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, तो बैंक जाने से पहले हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें। दिसंबर में कई क्षेत्रीय त्योहारों और राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले पर्वों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। क्रिसमस, गोवा मुक्ति दिवस, लोसूंग और अन्य क्षेत्रीय अवसरों पर कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, दिसंबर में छुट्टियों की तारीखें हर राज्य और शहर के लिए अलग-अलग हैं। इसकी वजह यह है कि कुछ छुट्टियां स्थानीय त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और क्षेत्रीय महापुरुषों की जयंती या पुण्यतिथि से जुड़ी होती हैं। ये छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के प्रावधानों के तहत तय की जाती हैं।
RBI के नियमों के अनुसार, देशभर के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। दिसंबर 2026 में ये तारीखें 12 और 26 दिसंबर हैं। इसके अलावा महीने के चारों रविवार यानी 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को भी बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।
ऐसे में किसी भी बैंक शाखा में जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों का ब्योरा जान लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि राज्यवार अवकाश अलग-अलग हैं और इनसे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।
