दिल्ली पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड, आउटर नॉर्थ जिला ने ई-सिगरेट की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 फ्लेवर की 40,000 प्रतिबंधित ई-सिगरेट और परिवहन में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया एक लोडिंग थ्री-व्हीलर बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के पास सिंघू बॉर्डर की तरफ एक पुलिस ऑपरेशन के दौरान मोहम्मद अजहर खान, सुजीत जायसवाल और सागर नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच जारी है।
इस मामले में पीएस समयपुर बादली में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 की धारा 4/7 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की जांच कर रही है।
