दिल्ली के राजघाट के पास देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे पैदल यात्री को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। दरियागंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर दरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, युवक की मौत हो चुकी थी।

मृतक की उम्र और पहचान की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।

दरियागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस डंपर के नंबर और चालक की पहचान करने के साथ उसकी तलाश में जुटी है।