मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा एक में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण एक दिसंबर से शुरू होकर चार दिसंबर तक चलेगा। अभिभावक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.dewanpublicschoolmeerut.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।

स्कूल के अनुसार, 31 मार्च 2027 को बच्चे की आयु छह से सात वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच होना अनिवार्य है। निर्धारित तिथियों के बाद प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

26 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्कूल की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किए जाएंगे और उसी दिन निरस्त किए गए पंजीकरण की सूची भी जारी होगी। प्रवेश पत्र पंजीकरण संख्या और भुगतान ट्रांजेक्शन आईडी के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे। कक्षा एक में प्रवेश के लिए 17 जनवरी 2027 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी और परीक्षा का परिणाम 30 जनवरी को शाम पांच बजे स्कूल की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

इसके अलावा, मंगलपांडे नगर स्थित दीवान द बेस में कक्षा नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में प्रवेश के लिए 20 से 30 नवंबर तक पंजीकरण होंगे। नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार वर्ष, एलकेजी के लिए चार से पांच वर्ष और यूकेजी के लिए पांच से छह वर्ष होनी चाहिए। इन कक्षाओं में बच्चों व स्वजन के साक्षात्कार तीन दिसंबर से होंगे और पंजीकरण www.thebasemeerut.com पर होंगे।