कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशनर्स के लिए ऑनलाइन पेंशन स्टेटस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे पेंशनर्स को अपना स्टेटस जानने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता और घर बैठे ही काम हो जाता है। पेंशन स्टेटस चेक करने के लिए EPFO की वेबसाइट epfo.gov.in पर जाना होता है, जहां PPO नंबर और ऑफिस आईडी दर्ज करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

रिटायरमेंट के बाद पेंशन ही आय का मुख्य जरिया होती है, इसलिए पेंशन समय पर मिलती रहे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है। केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर्स को हर साल 30 नवंबर तक अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। ऐसा न करने पर अगले महीने से पेंशन रुक सकती है। हालांकि, बाद में जीवन प्रमाण पत्र जमा करके पेंशन फिर से शुरू कराई जा सकती है।

जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के बाद भी कई पेंशनर्स के मन में यह सवाल रहता है कि उनका पेंशन स्टेटस क्या है और इसे कैसे चेक किया जाए। EPFO के अनुसार, यह प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन पूरी की जा सकती है। इसके लिए संगठन की वेबसाइट पर जाकर पेंशन स्टेटस की जानकारी ली जा सकती है।

EPFO ने यह सुविधा अपने मेंबर्स के लिए शुरू की है, ताकि पेंशन स्टेटस चेक करने या अन्य कामों के लिए उन्हें कहीं जाना न पड़े और घर बैठे उनका काम आसानी से हो जाए। पेंशन स्टेटस जानने के लिए वेबसाइट पर PPO नंबर और ऑफिस आईडी दर्ज करनी होती है।