स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी। एसएससी आमतौर पर परीक्षा से तीन से चार दिन पहले प्रवेश-पत्र जारी करता है। इस आधार पर तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 या 28 नवंबर, 2026 तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इससे पहले एसएससी की ओर से सीएचएसएल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा चुकी है। परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटरों पर 30 नवंबर से 31 दिसंबर, 2026 तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी किया गया है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों और स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख की आधिकारिक पुष्टि के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।