उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर परीक्षा के सेशनल अंक भरने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब संस्थानों को विद्यार्थियों के सेशनल, गेम्स और अनुशासन के अंक ऑनलाइन भरने के लिए ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य होगा। यह ओटीपी संबंधित संस्था के प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजा जाएगा।
परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित, निजी और पीपीपी मॉडल के संस्थानों के प्रधानाचार्यों व निदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह बदलाव नवंबर-दिसंबर में होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए लागू होगा।
एक बार जारी किया गया ओटीपी आठ घंटे तक मान्य रहेगा। इससे अंक भरने की प्रक्रिया के दौरान बार-बार ओटीपी मांगने की जरूरत नहीं होगी। अंक भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर ही रहेगी।
