फ्लिपकार्ट पर ब्लैक फ्राइडे सेल 2026 शुरू हो गई है, जिसमें iPhone 17 को छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फोन 99,900 रुपये में मिल रहा है, जबकि सेल में इसकी कीमत 89,100 रुपये है। यानी सीधे 10,800 रुपये की कटौती है। इसके अलावा Flipkart Axis और Flipkart SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000-4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कुल छूट 14,800 रुपये हो जाती है और फोन 85,100 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की बताई गई है।

सेल में UPI ट्रांजैक्शन पर 1,101 रुपये तक की छूट और पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर मॉडल के आधार पर 53,750 रुपये तक अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, RAM की बढ़ती कीमतों के कारण ऐपल ने अपने आईफोन के दाम बढ़ाए हैं, इसलिए अपग्रेड की सोच रहे उपभोक्ताओं के लिए यह सेल अच्छा अवसर मानी जा रही है।

फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 में ProMotion तकनीक और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल का A19 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ दो 48MP कैमरों का डुअल सेटअप है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सेल में केवल आईफोन ही नहीं, बल्कि वीवो, ओप्पो और सैमसंग के फोन भी छूट के साथ उपलब्ध हैं। स्मार्टफोन के अलावा टीवी और लैपटॉप जैसे प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।