इंडिगो एयरलाइन ने सऊदी अरब में सुरक्षा का हवाला देते हुए जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 30 नवंबर 2026 तक रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा की और कहा कि प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय दी गई संपर्क जानकारी के जरिए सूचित किया जा रहा है।

एयरलाइन के अनुसार, सऊदी अरब की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जारी बयान में कहा गया कि कंपनी यात्रियों को अपडेट रखने और हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बयान में यह भी कहा गया कि ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब सऊदी अरब के तमाम एयरपोर्ट्स पर लगातार हमले हो रहे हैं और यमन के हूती विद्रोही इस राज्य पर निशाना साध रहे हैं।

बता दें कि इंडिगो से पहले एयर इंडिया और आकासा एयर ने भी रियाद और दम्माम एयरपोर्ट के लिए जाने वाली अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक रोक दी थीं।