शरीर को हर दिन कई जिम्मेदारियां निभानी होती हैं, इसलिए उसे पर्याप्त ऊर्जा और स्टैमिना चाहिए। जब पहले जैसी ताकत महसूस न हो, थोड़े से काम पर ही ऊर्जा घटने लगे या दिनभर स्फूर्ति बनाए रखना मुश्किल हो, तो इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार ये शरीर की बदलती जरूरतों की ओर इशारा करते हैं, जिन पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है। इसी परंपरा के आधार पर बैद्यनाथ ने शिलाजीत फोर्टे गोल्ड, वीटा एक्स गोल्ड और वीटा एक्स ऑयल जैसे उत्पाद पेश किए हैं, जो शारीरिक क्षमता, स्टैमिना और दिनभर की ऊर्जा बनाए रखने में मदद करने का दावा करते हैं।

आयुर्वेद में शरीर की शक्ति, संतुलित दिनचर्या, उचित आहार, योग और अभ्यंग यानी तेल मालिश को ऊर्जा और सहनशक्ति बनाए रखने का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। बेहतर स्टैमिना दिनभर सक्रिय रहने, काम पर ध्यान बनाए रखने और दैनिक गतिविधियों को सहजता से पूरा करने में मदद करता है। रोजाना हल्की शारीरिक गतिविधि, योग या प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने, पौष्टिक भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने और अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है। साथ ही अत्यधिक तनाव, धूम्रपान और शराब जैसी आदतों से बचने को कहा गया है।

कंपनी के अनुसार, बैद्यनाथ शिलाजीत फोर्टे गोल्ड 18 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार है, जिसमें शोधित शिलाजीत, अश्वगंधा, स्वर्ण भस्म, अभ्रक भस्म और केसर जैसी पारंपरिक चीजें शामिल हैं। वीटा एक्स गोल्ड को सामान्य कमजोरी और थकान से उबरने में सहायक फॉर्मूलेशन बताया गया है, जो 26 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बना है। इसमें शोधित शिलाजीत, अश्वगंधा, सफेद मुसली, स्वर्ण और अभ्रक भस्म जैसी जड़ी-बूटियां शामिल हैं। वीटा एक्स ऑयल पारंपरिक आयुर्वेदिक तेलों और जड़ी-बूटियों से बना है, जिसमें अश्वगंधा, केसर तथा अन्य चुनिंदा आयुर्वेदिक तत्व मिलाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह तेल रक्त संचार बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

बैद्यनाथ का कहना है कि जड़ी-बूटियों के चयन से लेकर निर्माण प्रक्रिया तक गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। कंपनी 700 से अधिक आयुर्वेदिक फॉर्म्युलेशंस और 1500 से अधिक SKUs के साथ गुणवत्ता, परंपरा और आयुर्वेदिक विशेषज्ञता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए हुए है। स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन के लिए बैद्यनाथ के योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सकों से टोल-फ्री नंबर पर निःशुल्क परामर्श लिया जा सकता है। सावधानी के तौर पर सेवन से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।