जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर घाटी में शोपियां सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां रात का तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पहलगाम में माइनस 3.8 डिग्री और श्रीनगर में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आंकड़ों के अनुसार, घाटी के कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। गुलमर्ग में माइनस 2.0 डिग्री, अवंतीपोरा, बडगाम और अनंतनाग में माइनस 1.8 डिग्री, जबकि काजीगुंड, कोनिबल पम्पोर, श्रीनगर एयरपोर्ट और सोनमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। कुपवाड़ा में माइनस 1.4 डिग्री, पुलवामा में माइनस 2.7 डिग्री, गांदरबल में माइनस 0.7 डिग्री और बांदीपोरा में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बारामूला में 0.2 डिग्री और कोकरनाग में 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुलगाम के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे।
जम्मू संभाग में कठुआ में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू एयरपोर्ट पर 10.8 डिग्री, कटरा में 10.4 डिग्री, रामबन में 10.7 डिग्री और जम्मू शहर में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बनिहाल में 9.1 डिग्री, रियासी में 8.7 डिग्री, बटोत में 8.3 डिग्री, सांबा में 8.0 डिग्री, पुंछ में 7.4 डिग्री, उधमपुर में 6.2 डिग्री, किश्तवाड़ में 5.7 डिग्री, राजौरी में 3.6 डिग्री और भद्रवाह में 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
लद्दाख में लेह सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कारगिल में माइनस 5.9 डिग्री और नुब्रा घाटी में माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 नवंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। 1 से 3 दिसंबर के बीच आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
