जामताड़ा जिले में पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी के निर्देश पर नारायणपुर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक का तबादला किया गया है। नारायणपुर थाना प्रभारी के रूप में राजीव रंजन ने योगदान दिया है, जबकि पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रघुनाथ किस्कू ने पदभार संभाल लिया है।

नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी मुराद हसन और पूर्व पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव का स्थानांतरण पुलिस केंद्र, जामताड़ा कर दिया गया है। इनके स्थान पर राजीव रंजन और रघुनाथ किस्कू को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की चुनौती होगी। नारायणपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही अपराधियों पर सख्ती और आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता दी जाएगी।