कालाढूंगी के बैलपड़ाव स्थित बंदरजूड़ा में पारस बेलवाल के घर गाय ने एक साथ जुड़वा बच्चों (एक बछड़ा और एक बछड़ी) को जन्म दिया है। परिजनों के अनुसार गाय और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। परिवार इसे गाय का विशेष आशीर्वाद और सौभाग्य मान रहा है।

जुड़वा बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। गाय के एक साथ दो बच्चों को जन्म देने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस अनोखे नजारे को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग पारस बेलवाल के घर पहुंच रहे हैं।

(नोट: इस खबर के साथ प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।)