कांगड़ा जिले के लंबागांव के हरोट गांव की 23 वर्षीय महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने बीते बुधवार को मायके में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा कीटनाशक पेय समझकर थोड़ा पी लिया था।

ससुराल लौटते समय रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उसे सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे उच्च स्वास्थ्य संस्थान रेफर कर दिया।

हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एसपी कूलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।