गुजरात के कच्छ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा कच्छ जिले में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में कार सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
