आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2027 से पहले अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाज आवेश खान समेत सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। टीम ने मयंक यादव और प्रिंस यादव को अपने साथ बरकरार रखा है।

निलामी से पहले लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया था, जिसके बदले कुलदीप यादव लखनऊ की टीम में शामिल हुए। रिटेंशन लिस्ट जारी होने से ठीक पहले टीम ने मोहम्मद शमी और एम. सिद्धार्थ को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया, जबकि ऑलराउंडर सैम करन राजस्थान से लखनऊ में आए हैं।

रिलीज किए गए खिलाड़ियों में आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्ट्जे, नमन तिवारी और हिम्मत सिंह शामिल हैं। हसरंगा चोट की वजह से पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में अब्दुल समद, ऐडन मार्करम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, जोश इंग्लिस, कुलदीप यादव, मयंक यादव, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम करन और शाहबाज अहमद का नाम शामिल है।

लखनऊ ने 2022 और 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन उसके बाद टीम टॉप-4 में नहीं पहुंच पाई। आईपीएल 2027 की नीलामी में लखनऊ के पास 47.45 करोड़ रुपये का पर्स है और कुल सात स्लॉट बचे हैं, जिनमें तीन विदेशी खिलाड़ी भी शामिल किए जा सकते हैं।