किचन में माइक्रोवेव का इस्तेमाल आम हो गया है। रोजाना खाना गर्म करने या बेक करने से इसमें जिद्दी दाग जम जाते हैं और बदबू भी आने लगती है। ऐसे माइक्रोवेव में खाना गर्म करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इन दागों और बदबू को साफ करने में आमतौर पर काफी मेहनत और समय लगता है।
हालांकि, कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से माइक्रोवेव को बिना ज्यादा मेहनत और बिना रगड़े सिर्फ 5 मिनट में साफ, चमकदार और जर्म-फ्री बनाया जा सकता है। इन नुस्खों को अपनाकर ओवन की सफाई को आसान बनाया जा सकता है।
बता दें कि माइक्रोवेव में जमे जिद्दी दाग और बदबू को दूर करने के लिए ये घरेलू ट्रिक्स काफी कारगर मानी जाती हैं। इनकी मदद से बिना रगड़े ही माइक्रोवेव को साफ और चमकदार बनाया जा सकता है।
