प्रिंस विलियम द्वारा फंडेड ग्लोबल एनवायरनमेंटल अवॉर्ड 'अर्थशॉट प्राइज 2026' में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ग्रीन कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा। इस इवेंट में मीरा अपने स्ट्रेच मार्क्स को लेकर सुर्खियों में रहीं। महिलाएं अक्सर इन निशानों को छिपाने की कोशिश करती हैं, लेकिन मीरा ने इन्हें ग्रेसफुली फ्लॉन्ट किया।
ग्रीन कार्पेट पर मीरा के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हुए, जिनमें उनके स्ट्रेचमार्क्स साफ दिख रहे हैं। वीडियो में मीरा ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आईं, जो कमर पर ओपन है, और वे कॉन्फिडेंस के साथ नजर आईं।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मीरा की तारीफ की। मनीष यादव नामक एक यूजर ने कहा कि मां बनने की ये निशानी शर्मिंदगी नहीं बल्कि खूबसूरती का हिस्सा है, और मीरा ने इसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया। एक अन्य यूजर ने कहा कि सच्ची खूबसूरती कॉन्फिडेंस में होती है। कुछ लोगों ने मीरा को ट्रोल भी किया, जबकि कई लोगों ने कहा कि मां बनने के बाद शरीर पर आए स्ट्रेच मार्क्स कोई कमी या शर्मिंदगी की बात नहीं हैं।
बता दें कि 7 जुलाई 2015 को मीरा और शाहिद कपूर की शादी हुई थी, तब मीरा केवल 20 साल की थीं। अगस्त 2016 में मीरा ने बेटी को जन्म दिया और दो साल बाद उनका बेटा हुआ। हाल ही में मीरा करीना कपूर के 'वॉट वीमेन वांट' में दिखाई दीं, जहां उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों की जिम्मेदारी समान रूप से बांटनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शाहिद बच्चों के स्पोर्ट्स और डाइट का ध्यान रखते हैं, जबकि मीरा होमवर्क, बर्थडे पार्टी और रोजाना की अन्य जिम्मेदारियां संभालती हैं।
