ओडिशा के बालासोर जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले में एक दुकानदार ने बिस्किट चुराने के शक में 13 साल के एक लड़के को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। ओडिशा पुलिस ने दुकानदार और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बालासोर जिले में हुई, जहां दुकानदार ने बिस्किट चोरी के शक में 13 वर्षीय लड़के की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार और उसके पिता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।
