सुजानपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला एसडीओ माइनिंग गुरसिमरन सिंह की शिकायत पर थाना सुजानपुर में धारा 21(1) माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट 1957 के तहत दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार सुजानपुर क्षेत्र के बहेड़ी बुजुर्ग, माधोपुर क्रेशर एरिया में कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। सर्वे ऑफ इंडिया की जांच के मुताबिक 1 से 18 तक के एरिया में बहेड़ी बुजुर्ग, माधोपुर क्रेशर एरिया में खनन पाया गया, जिसके आधार पर माल विभाग के अनुसार जमीन मालिकों और क्रेशर मालिकों की जांच की जाएगी।

थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइनिंग विभाग के आधार पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।