प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुपर्व के अवसर पर लोकनिवास पहुंचे और वहां आयोजित शबद कीर्तन में भाग लिया। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी गुरुपर्व पर लोकनिवास पहुंचे हैं।

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद रहे। लोकनिवास परिसर में भव्य शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवाणी का श्रवण किया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी पहुंचे।

पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी कुछ देर में वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।