प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दिल्ली के उपराज्यपाल आवास पहुंचे हैं। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर शबद कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा।
शबद कीर्तन के जरिए गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेश को याद किया जाता है। यह आयोजन सिख परंपरा और गुरबाणी को समर्पित रखा गया है।
इससे पहले पिछले महीने 25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे थे। पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर हुए भजन क्लबिंग कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया था।
उस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने खंजरी बजाई और भजनों पर गुनगुनाते भी नजर आए थे।
