प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच आठ समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 15 हजार करोड़ रुपये है।

नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नई दिल्ली और काठमांडू ने सीमा के आर-पार सड़क, रेल और कनेक्टिविटी को बढ़ाने का फैसला किया है।

यह वार्ता दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और विकास सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुई, जिसमें कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया।